हिस्ट्रीशीटर यासीन चरस-गांजा के साथ पकड़ाया,पुलिस ने निकाला जुलूस
रायपुर
नशे के कारोबारियों के खिलाफ पुलिस का अभियान सख्त हो गया है। लगातार ऐसे तत्वों को पकड़ा जा रहा है। अभी तक कई पुराने मामलों में फरार चल रहे अपराधी पकड़े जा चुके हैं। दलदल सिवनी स्थित विज्ञान भवन गेट पास चरस-गांजा बेचते आज हिस्ट्रीशीटर यासीन अली को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 335 ग्राम चरस व 5 किलो गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत एक लाख के आसपास बताई जा रही है,इस बीच कोर्ट तक ले जाने पुलिस ने पैदल ही लेकर गए ताकि आम लोगों के बीच से खौफ कम हो। यासीन के खिलाफ शहर के कई थानों में अपराध दर्ज है।
पुलिस के मुताबिक पंडरी निवासी सिविल लाइन क्षेत्र का एक हिस्ट्रीशीटर यासीन अली (34) चरस-गांजा की अवैध बिक्री में लगा था। आज सुबह भी वह दलदल सिवनी स्थित विज्ञान भवन गेट पास चरस-गांजा की ब्रिकी कर रहा था। पंडरी पुलिस ने इसकी जानकारी मिलने पर सायबर सेल के साथ घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया। आरोपी आदतन अपराधिक प्रवृत्ति का बदमाश बताया जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी के विरूद्ध शहर के अलग-अलग थानों में दर्जनों भर अपराध दर्ज हैं। आरोपी गंभीर अपराधों के साथ कई अन्य बड़े अपराधों को भी अंजाम दे चुका है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।

पाठको की राय